Rohit Purohit: रोहित पुरोहित टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता है और अभी के वक्त में वह हिंदी टेलीविज़न पर जमकर काम करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी मशहूर शो में भी काम किया है जिसमें रजिया सुल्तान और पोरस में अलेक्जेंडर जैसे शोज शामिल है। अभी वो ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अरमान पोद्दार का किरदार निभा कर फैंस के बीच छाए हुए हैं।

रोहित पुरोहित का जन्म (Rohit Purohit Birth)
अगर हम रोहित पुरोहित के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 8 जून 1986 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था और वह वहीं के रहने वाले हैं।

रोहित पुरोहित का परिवार (Rohit Purohit Family)
अब बात करते हैं रोहित पुरोहित के परिवार की तो आपको बता दें कि उनके पिता रिटायर हो चुके हैं। एक्टर की मां एक हाउसवाइफ है और दोनों ही वह जयपुर में रहते हैं। रोहित ने टीवी एक्ट्रेस शीना बजाज के साथ में शादी की। अब जल्दी ही यह कपल माता-पिता बनने वाला है।

रोहित पुरोहित की पढ़ाई (Rohit Purohit Education)
अगर हम रोहित पुरोहित की एजुकेशन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने राजस्थान के जयपुर से ही अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने ग्रेजुएशन किया हुआ है। इसके बाद उन्होंने किसी भी एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग नहीं सीखी। हालांकि उन्होंने यह माना कि उन्हें उनके को-एक्टर्स और निर्देशकों द्वारा काफी कुछ सीखने को मिला।

रोहित पुरोहित का संघर्ष (Rohit Purohit Struggle)
चाहे एक्टर्स हो या फिर आम इंसान हर किसी के जीवन में संघर्ष तो जरूर देखने के लिए मिलता है और ऐसा ही कुछ रोहित पुरोहित के साथ में भी हुआ। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सालों तक संघर्ष किया और छोटे-मोटे रोल निभाए। अभी के वक्त में भले ही वह है यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे बड़े शो में लीड किरदार निभा रहे हैं। लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रोहित पुरोहित ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में टीवी शो शौर्य और सुहानी से की थी। उन्होंने कई सारे शो में छोटे किरदार निभाए हैं। जिसमें अदालत से लेकर संस्कार लक्ष्मी और ऐसे करो ना विदा शामिल है। लेकिन इन शोज में उनका किरदार ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया और टीआरपी की वजह से शो भी जल्दी बंद हो गए थे।
अभी के वक्त में भले ही रोहित पुरोहित ने एक एक्टर के तौर पर खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है। लेकिन इनको इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। वह कोई भी प्लान बी लेकर इंडस्ट्री में नहीं आए थे। एजुकेशन के तौर पर भी वह कोई खास मजबूत नहीं थे और इसी के चलते उनके एक्टिंग करियर में काफी संघर्ष देखने को मिला।
लेकिन रोहित पुरोहित को बड़ा ब्रेक तब मिला जब साल 2015 में उनको रजिया सुल्तान शो में मलिक अल्तुनिया का लीड किरदार निभाने का मौका मिला। इस शो में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। बाद में उनको पोरस, दिल तो हैप्पी है जी और अब साल 2024 से यह रिश्ता क्या कहलाता है में देखा जा रहा है।
यह रिश्ता क्या कहलाता है शो में रोहित पुरोहित अब लीड किरदार निभा रहे हैं जो अरमान पोद्दार का है। यह उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। यहीं से वह घर-घर में एक खास पहचान बन चुके हैं और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
Read more: Tamannaah Bhatia: 15 की उम्र में शुरु की एक्टिंग, एक आइटम सॉन्ग से रातों-रात छाई ये एक्ट्रेस

रोहित पुरोहित का करियर (Rohit Purohit Career)
अब हम बात करते हैं रोहित पुरोहित के करियर की तो आपको बता दें कि साल 2009 में उन्होंने टीवी शो शौर्य और सुहानी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने चितवन का एक छोटा सा किरदार निभाया था। लेकिन इस शो के बाद में उन्होंने कई सालों तक छोटे-मोटे किरदार ही अदा किए।
रोहित पुरोहित ने अपने करियर में काफी संघर्ष का सामना किया और अभी के वक्त में वह टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा बन चुके हैं। यहां पर हम आपको रोहित पुरोहित के सभी टीवी शोज के बारे में बता रहे हैं और यहां पर हम यह भी बताएंगे कि उन्होंने किस साल के शो में काम किया।
रोहित पुरोहित ने साल 2009 में शौर्य और सुहानी में काम किया। इसके बाद 2010 में अदालत में वह एक गेस्ट के तौर पर नजर आए। इसी साल उन्होंने आर्यमान का किरदार ऐसे करो ना विदा में निभाया था। फिर उनको 2011 में टीवी शो संस्कार लक्ष्मी में सूरज पुरोहित का किरदार निभाने को मिला।
बाद में साल 2011 से 12 तक उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य शो में काम किया। 2013 में सुपर कॉप्स वर्सेस सुपर विलेन्स में वो नज़र आए। 2013 से लेकर 2014 तक वह अर्जुन शो में दिखे। इसके बाद 2014 में एनकाउंटर और इश्क़ किल्स जैसे शोज में उन्होंने काम किया।
रोहित पुरोहित को बाद में 2015 में रजिया सुल्तान में लीड किरदार में देखा गया जो उनका पहला मुख्य किरदार था। 2016 में उन्होंने सीरियल भारतवर्ष में काम किया। फिर रोहित ने 2017 से लेकर 2018 तक पोरस शो में काम किया।
बाद में रोहित पुरोहित 2019 में दिल तो हैप्पी है जी में नजर आए। 2021 से लेकर 2022 तक उन्होंने धड़कन जिंदगी की सीरियल में काम किया। 2022 से 2023 तक उनको उडारियां शो में देखा गया। फिर 2023 में ही वो गौना – एक प्रथा में नज़र आए। फिर 2024 से लगातार वह यह रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान पोद्दार का किरदार निभा रहे हैं। इसमें वह लीड किरदार निभा रहे हैं।

रोहित पुरोहित की लव लाइफ (Rohit Purohit Love Life)
अक्सर आपने देखा होगा कि टीवी हो या फिर फिल्म एक्टर्स सभी की लव लाइफ काफी चर्चा में रहती है। यहां हम आपको रोहित पुरोहित की लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं और आपको बता दें कि उन्होंने शीना बजाज के साथ में शादी की जो खुद भी एक टीवी एक्ट्रेस रह चुकी है।
लेकिन शीना बजाज से शादी करने से पहले रोहित पुरोहित ने किसी और को डेट किया है या नहीं इस बात की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यहां पर आपको हम रोहित पुरोहित और शीना बजाज की लव स्टोरी के बारे में जरूर बताएंगे।
रोहित पुरोहित और शीना बजाज की पहली मुलाकात साल 2012 में टीवी शो अर्जुन के दौरान हुई थी। दोनों इस दौरान काफी अच्छे दोस्त भी बन गए थे। इसके बाद शीना ने ही रोहित को फूल और केक के साथ में प्रपोज किया था। जिसके जवाब में रोहित ने सिर्फ उनको ठीक है कहा था। शीना ने भी रोहित के इस जवाब को हां मान लिया था और यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी।
शायद ही आपको पता होगा लेकिन रोहित और शीना का रिश्ता काफी वक्त तक लॉन्ग डिस्टेंस चला रहा था। जिसके चलते हो उनके बीच में कई मुश्किलें भी आई। एक वक्त था जब दोनों अलग होने का मन बना चुके थे। लेकिन इसके बावजूद भी उनके रिश्ते ने इन सभी मुश्किलों को पार किया।
शीना बजाज और रोहित पुरोहित ने 5 साल की डेटिंग के बाद 22 जनवरी 2019 में शादी कर ली। दोनों की शादी जयपुर में ही हुई थी। भले ही दोनों के जीवन में काफी उतार चढ़ाव आए लेकिन फिर भी दोनों ने कभी भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

रोहित पुरोहित से जुड़े हुए विवाद (Rohit Purohit Controversies)
ऐसा अक्सर देखने के लिए मिलता है कि टीवी या फिर फिल्म एक्टर्स से जुड़े हुए कई सारे विवाद सामने आते हैं। ऐसा ही कुछ रोहित पुरोहित के साथ में भी हुआ। यहां पर हम आपको रोहित पुरोहित से जुड़े हुए कुछ विवाद बता रहे हैं।
दरअसल साल 2018 में शीना बजाज के साथ रोहित पुरोहित रिलेशनशिप में थे। इस दौरान दोनों के ब्रेकअप की अफवाह सामने आई थी। कुछ खबरों के अनुसार रोहित ने शीना को सोशल मीडिया से ब्लॉक कर दिया था।
बताया जाता है कि रोहित को शीना बजाज और अविनाश मिश्रा की नजदीकियों की खबर मिली थी। लेकिन बाद में शीना ने खुद इस बात पर पुष्टि की थी कि अविनाश उनके सिर्फ को एक्टर है। हालांकि रोहित और शीना ने अपने जीवन में उतार-चढ़ावों को पार किया और 2019 में शादी कर ली।
जब रोहित पुरोहित ने यह रिश्ता क्या कहलाता है शो में अरमान पोद्दार का किरदार निभाने शुरू किया था तो उनको काफी सारे लोगों से नेगेटिव रिस्पांस मिला था। काफी लोगों ने शहजादा धामी के साथ में उनकी तुलना की थी।
लेकिन रोहित पुरोहित ने भी इन नेगेटिव प्रतिक्रियाओं पर बहुत ही सहज भाव से जवाब दिया था और कहा था कि उन्हें इन सब ट्रोलिंग से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कोई उनको पसंद करता है तो कोई नापसंद भी करेगा। लेकिन वह अपनी टीम और निर्देशकों को खुश करने पर ध्यान देते हैं।

रोहित पुरोहित की फीस और नेटवर्थ (Rohit Purohit Fees & Net Worth)
अगर हम रोहित पुरोहित की फीस और नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि यह रिश्ता क्या कहलाता है शो से पहले वह काफी सारे शोज में छोटे-मोटे किरदार निभा चुके हैं तो हो सकता है कि पहले उनकी इनकम कम हो।
Read More: Samridhii Shukla: 10 साल की उम्र में बनी वॉइस ओवर आर्टिस्ट, एक शो से रातों-रात मशहूर हुई ये एक्ट्रेस
लेकिन खबरों के अनुसार अभी के वक्त में वह यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के एक एपिसोड के लिए 45000 से लेकर 50000 तक की फीस ले लेते हैं। कई खबरों में तो यह भी सामने आया है कि इस शो का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला कलाकार उनको कहा जाता है।
कुछ खबरों के अनुसार अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह करीब 3-7 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। एक्टिंग के अलावा भी वह विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई कर लेते हैं।

रोहित पुरोहित का इंस्टाग्राम (Rohit Purohit Instagram)
अगर हम रोहित पुरोहित के इंस्टाग्राम की बात करें तो आपको बता दें कि उनको 4 लाख 33 हज़ार लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर वह काफी एक्टिव भी नजर आते हैं और आए दिन अपनी पोस्ट से लोगों को काफी इंप्रेस कर देते हैं।

रोहित पुरोहित की लग्जरियस चीज़ें (Rohit Purohit Luxurious Things)
रोहित पुरोहित और उनकी पत्नी शीना बजाज ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा था। पहले तो रोहित पुरोहित ने जल्दी ही पिता बनने की खुशखबरी दी थी और उसके कुछ वक्त के बाद ही नए घर में गृह प्रवेश कर लिया था।
रोहित पुरोहित ने यह घर मुंबई के दहिसर इलाके में लिया है और यह एक 3 बीएचके अपार्टमेंट है। उन्होंने अपने इस घर का नाम आशियाना रखा है। शीना ने इस बात का भी खुलासा किया था कि जब उन्होंने इस घर को खरीदा था तो उसके कुछ ही महीना के बाद में उनका माता-पिता बनने का सपना भी सच हो गया था।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
रोहित पुरोहित कौन हैं?
रोहित पुरोहित टीवी की एक मशहूर एक्टर है। उन्होंने रजिया सुल्तान से लेकर पोरस और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे मशहूर शोज में काम किया।
रोहित पुरोहित की पत्नी का क्या नाम है?
रोहित पुरोहित की पत्नी का नाम शीना बजाज है और वह खुद भी एक एक्ट्रेस है। 2019 में दोनों की शादी हुई थी।
रोहित पुरोहित का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
रोहित पुरोहित का जन्म 8 जून को 1986 में जयपुर में हुआ।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित पुरोहित का क्या रोल है?
ये यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में रोहित पुरोहित अरमान पोद्दार का लीड किरदार निभा रहे हैं।
रोहित पुरोहित ने अपने करियर की शुरुआत कब की थी?
रोहित पुरोहित ने साल 2019 में टीवी शो शौर्य और सुहानी से अपने करियर की शुरुआत की थी।