Neelam Giri In Bigg Boss 19: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब 24 अगस्त को शुरू होने जा रहा है। लेकिन इस शो में कौन-कौन एंट्री करने वाला है इस बात की अभी तक कोई भी ज्यादा पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि और कुछ नाम सामने आए हैं जिसमें राजनेताओं से लेकर कलाकारों के नाम भी शामिल है। इसी लिस्ट में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस नीलम गिरी का भी नाम सामने आ रहा है।
कौन हैं नीलम गिरी?
यहां पर हम आपको नेहा गिरी के बारे में बताने वाले हैं कि वह क्या करती हैं और कौन है। बता दे कि उनका जन्म 19 जून 1997 में भूटान में हुआ था। खान की वह उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली है और उन्होंने बिहार के पटना से ही अपने स्कूल की पढ़ाई की है। 2021 में उन्होंने बाबुल से डेब्यू कर लिया था।
नीलम की डेटिंग लाइफ
हालांकि 2021 से पहले ही नीलम ने 2020 में पवन सिंह के म्यूजिक वीडियो धनिया हमार नया बड़ी हो में काम किया था। कहा तो यह भी जाता है कि वह दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के छोटे भाई परेश लाल यादव को भी डेट कर रही है।

नीलम का परिवार
अगर हम नीलम के परिवार के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनके पिता की हार्डवेयर की एक दुकान है और उनकी मां हाउसवाइफ है। वह एक जानी-मानी डांसर भी है और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल चुरा लेती है। उन्होंने भोजपुरी में कई सारे आइटम नंबर भी किए हुए हैं।
नीलम की फ़िल्में
आज के समय में नीलम गिरी को भोजपुरी सिनेमा की धक-धक गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने UP 61 लव स्टोरी ऑफ़ ग़ाज़ीपुर, टुनटुन और कलाकंद जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा निमिया पर आसान और कुंवारे रहब जैसी म्यूजिक वीडियो में भी वह नजर आ चुकी है।
Read More: Samridhii Shukla: 10 साल की उम्र में बनी वॉइस ओवर आर्टिस्ट, एक शो से रातों-रात मशहूर हुई ये एक्ट्रेस
नीलम की होगी शो में एंट्री?
हालांकि अब जल्दी ही बिग बॉस 19 आने वाला है और खबर आ रही है कि नीलम गिरी भी इस शो में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर उनकी शो में एंट्री होती है तो शो देखना और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा।