Priyanka Chopra: कभी नस्लवाद का शिकार हुई थी ये एक्ट्रेस, आज बन चुकी है हॉलीवुड की क्वीन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी है और अभी के वक्त में वह एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। जब से उन्होंने सिंगर निक जोनस के साथ में शादी की तभी से वह हॉलीवुड में काफी एक्टिव हो गई और अब जल्दी ही बॉलीवुड में भी एक बार फिर से एंट्री मार सकती है। आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के बारे में छोटी से लेकर बड़ी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से देने वाले हैं।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा का जन्म (Priyanka Chopra Birth)

अगर हम प्रियंका चोपड़ा के जन्म से शुरुआत करें तो आपको बता दें कि 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर, बिहार (जो अब झारखंड में है) में जन्म हुआ। इतना ही नहीं आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों ही भारतीय सेवा में डॉक्टर हुआ करते थे। इसी के चलते उनका बचपन भारत के अलग-अलग शहरों में बीत चुका है।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा का परिवार (Priyanka Chopra Family)

अब हम बात करते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के परिवार में कौन-कौन है। हालांकि उनकी अब शादी हो चुकी है और उनके एक पति होने के साथ-साथ उनके एक बेटी भी है। लेकिन हम शुरुआत करते हैं उनके माता-पिता से। उनके पिता का नाम अशोक चोपड़ा था और वही मां का नाम मधु चोपड़ा है। प्रियंका चोपड़ा का एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है।

अब हम बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा के निजी जीवन की तो आपको बता दें कि उनके पति यानी की मशहूर इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस है। प्रियंका चोपड़ा की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा से लेकर मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहनें हैं। ये सभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव है।

Read More: Shweta Tiwari: दोनों पतियों पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप, 44 की उम्र में भी फिटनेस में बेटी को मात देती है ये एक्ट्रेस

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई (Priyanka Chopra Education)

प्रियंका चोपड़ा ने अलग-अलग जगह से अपनी पढ़ाई पूरी की है, उन्होंने लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, बरेली के सेंट मारिया गोरेट्टी कॉलेज और अमेरिका के स्कूलों में भी पढ़ाई की हुई है। दरअसल वह सिर्फ 13 साल की उम्र में अपनी चाची के साथ में अमेरिका पढ़ने के लिए चली गई थी। वहां पर जाकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।

लेकिन जब दोबारा से वह वापस भारत आई तो उन्होंने बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूल की पूरी पढ़ाई की। मुंबई आकर जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लेने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा का संघर्ष (Priyanka Chopra Struggle)

हर किसी को पता है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। तब जाकर उनको यह मुकाम हासिल हुआ। वह फिल्म इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर रही और इसके बावजूद भी उन्होंने यहां पर एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया।

  • अगर हम उनके बचपन से ही शुरुआत करें तो आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों ही सेना में काम करते थे। इसी के चलते प्रियंका चोपड़ा का बचपन भारत के कई शहरों में बीत चुका है। इसी के चलते उनको बार-बार स्कूल भी बदलने पड़े थे।
  • इसके बाद वह सिर्फ 13 साल की उम्र में अपनी चाची के साथ अमेरिका गई। जहां पर उनको नस्लवाद का सामना करना पड़ा। दरअसल वो भारत की रहने वाली थी और इसी के चलते लोग वहां पर उनको परेशान किया करते थे। हालांकि फिर भी उन्होंने इन सब चीजों का सामना किया।
  • जब प्रियंका चोपड़ा की 12वीं की पढ़ाई पूरी हो गई थी तो उसके बाद उन्होंने मुंबई आकर जय हिंद कॉलेज में एडमिशन तो लिया लेकिन मिस वर्ल्ड कंपटीशन में हिस्सा लेने के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
  • हर किसी को पता है कि साल 2000 के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। तब उनकी उम्र सिर्फ 18 साल की थी। इसके चलते वह रातों-रात पूरे विश्व में छा गई थी।
  • जैसे ही उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम की आप वैसे ही उनको इंडस्ट्री से फिल्मों के ऑफर भी आने लग गए थे। साल 2002 में तमिल फिल्म थमिझान से उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। लेकिन साल 2003 में बॉलीवुड फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से हिंदी सिनेमा में उन्होंने एंट्री मार ली थी।
  • प्रियंका चोपड़ा ने इसके बाद फिल्म अंदाज से लोगों के बीच में अपनी एक खास पहचान बनाई और फिल्म में वह मुख्य किरदार में नजर आई थी। साल 2004 में एतराज फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया। इसके चलते भी उनको काफी पसंद किया गया।
  • बाद में प्रियंका ने ‘फैशन’, ‘बर्फी’, ‘मैरी कॉम’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई। फिल्म फैशन के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।
  • यहां तक कि प्रियंका चोपड़ा सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि सिंगिंग में भी माहिर है। साल 2012 में उन्होंने सिंगिंग इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने पहले सिंगल ‘इन माई सिटी’ सॉन्ग को गाया। जिसके बाद उन्होंने रैपर पिटबुल के साथ ‘एक्जॉटिक’ जैसे गाने गाए हैं।
  • लेकिन साल 2015 के दौरान प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में एक बड़ा ब्रेक मिला। तेरे इस एन अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको में उन्होंने लीड किरदार निभाया। इस शो में काम करने वाली वह पहले दक्षिण एशिया की महिला रही और इसके चलते उन्होंने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
  • ‘क्वांटिको’ के बाद प्रियंका ने ‘बेवॉच’ और ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
  • अभी के समय में प्रियंका चोपड़ा सिर्फ एक अभिनेत्री और सिंगर नहीं बल्कि एक निर्माता (प्रोडक्शन हाउस ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’), लेखिका (उनकी आत्मकथा ‘अनफिनिश्ड’ एक बेस्टसेलर रही), और यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर भी बन चुकी है।
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा का करियर (Priyanka Chopra Career)

प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ 18 साल की उम्र में साल 2000 के दौरान मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। इसी के बाद साल 2002 में उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। उन्होंने तमिल फिल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की और 2003 में बॉलीवुड में कदम रखा। यहां हम नीचे आपको उनके करियर की सभी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।

Read More About Business Stories

प्रियंका चोपड़ा की पहली साल 2002 में तमिल फिल्म आई थी जिसका नाम Thamizhan है। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म का नाम The Hero: Love Story of a Spy है। इसी साल उन्होंने अंदाज फिल्म में एक अहम भूमिका निभाई थी और यही से उनको खास पहचान मिली।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2004 में प्लान, किस्मत, असंभव, मुझसे शादी करोगी, एतराज़ में काम किया। 2005 में ब्लैकमेल, करम, वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम, यकीन, बरसात, ब्लफमास्टर में काम किया। 2006 में टैक्सी नंबर 9211, 36 चाइना टाउन, अलग, कृष, आप की खातिर और डॉन में दिखीं।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2007 में सलाम-ए-इश्क, बिग ब्रदर, ओम शांति ओम में काम किया। 2008 में माई नेम इज एंथोनी गोंसाल्विस, लव स्टोरी 2050, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, चमकु, द्रोणा, फैशन, दोस्ताना काम किया। 2009 में बिल्लू, कमीने, वॉट्स यॉर राशी में दिखीं।

बाद में साल 2010 में प्यार इम्पॉसिबल, जाने कहाँ से आई है, अनजाना अनजानी। 2011 में 7 खून माफ, रा.वन, डॉन 2। 2012 में अग्निपथ, तेरी मेरी कहानी और बर्फी में नजर आई। 2013 में गर्ल राइजिंग, प्लेन्स, बॉम्बे टॉकीज़, शूटआउट एट वडाला, दीवाना मैं दीवाना, जंजीर, गोलियों की रासलीला रामलीला और कृष 3 में दिखी।

बाद में अभिनेत्री को साल 2014 में गुंडे, मैरी कॉम। 2015 में दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी। साल 2016 में जय गंगाजल, द जंगल बुक और वेंटीलेटर में दिखी। 2017 में बेवॉच में नज़र आईं। इसी फिल्म से उन्होंने अपनी हॉलीवुड की जर्नी शुरू की थी।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा को 2018 में ए किड लाइक जेक, इजन्ट इट रोमांटिक। 2019 में द स्काई इज़ पिंक में देखा गया। 2020 में वी कैन बी हीरोज़। 2021 में द व्हाइट टाइगर, द मैट्रिक्स रिसर्रेक्शन्स। 2023 में लव अगेन और सिटाडेल में नज़र आ चुकी हैं।

अगर हम प्रियंका चोपड़ा के 2024 से 2025 के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने ज्यादातर हॉलीवुड फिल्मों में ही काम किया है। लेकिन अब जल्दी ही खबर आ रही है कि वह बॉलीवुड में भी एक बार फिर से कम बैक करने जा रही है।

साल 2025 में उनकी एक हॉलीवुड एक्शन कॉमेडी फिल्म आने वाली है जिसका नाम Heads of State है। The Bluff भी साल 2025 में ही रिलीज हो सकती है। Citadel Season 2 उनके हित वेब सीरीज है और आपको बता दें कि इसका दूसरा सीजन साल 2026 में आ सकता है।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ (Priyanka Chopra Love Life)

फिल्मी अभिनेता हो या अभिनेत्री हर किसी की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है। अक्सर सितारों के अफेयर्स के भी चर्चे होते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा का भी कुछ ऐसा ही रहा और निक जोनस के साथ शादी करने से पहले कई सारी उनकी डेटिंग खबरें सामने आ चुकी है। लेकिन कभी भी उन्होंने पब्लिक में इन रिश्तों को कबूल नहीं किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम शादी से पहले शाहिद कपूर से लेकर हरमन बावेजा और शाहरुख खान के साथ में भी जोड़ा जा चुका है। लेकिन कभी भी जब उनसे इन्हें रिश्तों पर सवाल किया गया तो उन्होंने पुष्टि नहीं की और ना ही खुलकर बात की।

अब हम बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की लव स्टोरी की जो बेहद ही दिलचस्प रही है। बता दे कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। साल 2016 में निक ने प्रियंका को शो क्वांटिको के दौरान देखा था। फिर उनके को-स्टार ग्राहम रोजर्स को मैसेज किया। लेकिन बाद में निक ने सीधा प्रियंका को उनके ट्विटर पर मैसेज कर दिया था।

निक ने प्रियंका को इस मैसेज में लिखा था कि हमारे कुछ कॉमन दोस्त कह रहे हैं कि हमको फिर से मिलना चाहिए। लेकिन प्रियंका ने जवाब में उनको कहा कि मेरे सोशल मीडिया के मैसेज मेरे टीम पढ़ती है तो आप मुझे सीधे मेरे नंबर पर मैसेज करो। यहीं से दोनों के नंबर एक्सचेंज हुए और बातें शुरू हुई।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

इसके बाद निक और प्रियंका की पहली मुलाकात साल 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी के दौरान हुई। इसी दौरान निक ने पहली बार प्रियंका को देखा और उनके सामने घुटनों पर बैठ गए। उन्होंने एक्ट्रेस को कहा कि आप असली हैं? आप मेरी जिंदगी में कहां थीं?

उसके बाद साल 2017 में फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने इनवाइट किया। यहां पर निक और प्रियंका ने एक हफ्ते पहले साथ में एक दूसरे के साथ न्यूयॉर्क में डिनर भी किया था। फिर से वह इवेंट में भी साथ नजर आए। कभी दोनों की दोस्ती गहरी हो गई और यह रिश्ता आगे बढ़ा।

बाद में प्रियंका और निक ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। लेकिन इसके दो महीने बाद जब प्रियंका 36 साल की हुईं तो निक ने लंदन में उनको प्रपोज कर दिया और दोनों ने यहीं पर सगाई भी कर ली थी।

साल 2018 में ही लास्ट में प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक ग्रैंड वेडिंग की। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ-साथ ईसाई रीति रिवाज के साथ में भी शादी की। अभी के वक्त में दोनों ही एक दूसरे की संस्कृति का सम्मान करते हैं।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा फीस & नेटवर्थ (Priyanka Chopra Fees & Net Worth)

प्रियंका चोपड़ा अभी के वक्त में एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। इसी के चलते अब वह सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि कई और जगह से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। यहां हम आपको नीचे उनके नेटवर्थ से लेकर उनकी एक फिल्म के चार्ज और अलग-अलग सोर्स से कमाई बताने वाले हैं।

अगर हम भारतीय सिनेमा की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा जहां पर अपनी एक फिल्म के लिए तकरीबन 30 करोड़ तक का चार्ज ले लेती है।

अगर हम प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति की बात करें तो आपको बता दें कि वह तकरीबन 650 करोड़ की नेटवर्थ की मालकिन है। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज से ही नहीं बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया पोस्ट, इन्वेस्टमेंट, बिजनेस, प्रोडक्शन हाउस से भी कमाई करती है। साथ ही वह एक लेखिका भी बन चुकी है।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट की बात करें तो आपको बता दें कि वह भारत से लेकर इंटरनेशनल तौर पर वह कई सारे ब्रांड के साथ काम करती हैं। जिसमे Bvlgari, Max Factor और Crocs का नाम शामिल है। जहां से वह तगड़ी कमाई करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। वह अपनी इंस्टाग्राम की एक पोस्ट के लिए लाखों रुपए तक का चार्ज ले लेती है।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने कई सारे स्टार्टअप में इन्वेस्ट किया हुआ है। जिसमे Bumble (डेटिंग ऐप) और Anomaly (हेयरकेयर ब्रांड) शामिल हैं। साथ ही वो न्यूयॉर्क में “Sona” नाम के एक भारतीय रेस्टोरेंट की भी सह-मालकिन हैं।

प्रियंका चोपड़ा का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम पर्पल पेबल पिक्चर्स है। इस प्रोडक्शन हाउस में वेंटिलेटर और द स्काई इज पिंक जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुद की बायोग्राफी भी लिखी है जिसका नाम Unfinished रखा गया। यह किताब बेस्ट सेलर बनी और इससे प्रियंका चोपड़ा को अच्छी खासी रॉयल्टी मिली।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

नस्लवाद का शिकार होने वाली एक्ट्रेस कौन है?

बॉलीवुड की देसी गर्ल कहीं जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन की शुरुआती वक्त में नस्लवाद का सामना किया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी कैसे शुरु हुई?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे से बात करने लगे थे। बाद में वो कई इवेंट्स में साथ में पहुंचे और फिर दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे।

प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड कितने साल की उम्र में बनी थी?

प्रियंका चोपड़ा जब सिर्फ 18 साल की थी तो उन्होंने मिस वर्ल्ड में हिस्सा लिया और इसका ख़िताब अपने नाम किया।

प्रियंका को 'हॉलीवुड की क्वीन' क्यों कहा जाता है?

प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड की क्वीन इसलिए कहा जाता है क्योंकि बॉलीवुड में उन्होंने पहले जमकर नाम कमाया। फिर बाद में हॉलीवुड में भी छा गई। उन्होंने अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में लीड रोल निभाकर काफ़ी लोकप्रियता हासिल की।

हॉलीवुड में उनका सबसे बड़ा ब्रेक क्या था?

अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में प्रियंका ने मुख्य किरदार निभाया और हॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। वह पहली दक्षिण एशियाई महिला बनीं जिन्होंने किसी अमेरिकी नेटवर्क सीरीज में लीड रोल प्ले किया।

मेरा नाम मनीष स्वामी है। मैं पिछले 3 साल से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूं। एजुकेशन से लेकर एंटरटेनमेंट और बिजनेस पर मेरी अच्छी पकड़ है। मैं कोशिश करता हूं कि मेरे द्वारा लिखे गए जो भी आर्टिकल है वो लोगों को पसंद आए और पूरी जानकारी भी लोगों तक पहुंचे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment