टीवी से बनाई पहचान अब लक्ष्मण बनकर रामायण में धमाल मचाएगा ये एक्टर, जानें कौन हैं Ravi Dubey?

Ramayana Laxman Role By Ravi Dubey: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का पहला वीडियो रिलीज किया जा चुका है। जोकि काफी ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है। बता दे कि इस वीडियो में फिल्म के कलाकारों का इंट्रोडक्शन देखने को मिला। राम का किरदार रणबीर कपूर तो वही सीता माता का किरदार साईं पल्लवी निभाने वाली है। रावण का किरदार यश निभाने वाले हैं।

लक्ष्मण का रोल निभाएंगे और रवि दुबे

लेकिन इतनी बड़ी स्टार कास्ट में एक बड़ा नाम सामने आया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी का जाना माना नाम रवि दुबे की। जो इतनी बड़ी फिल्म में भगवान राम के छोटे भाई यानी कि लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हैं। पहली बार वह बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले हैं। खुद एक्टर ने फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया और खुद को खुश किस्मत बताया।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए रवि दुबे ने इंट्रो वीडियो को शेयर किया। इसके साथ में कैप्शन में लिखा कि ‘हरि अनंत हरि कथा अनंता’। यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान होने वाला है कि मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनेगा जिसने वीडियो को आकार दिया है। इस राह पर चलने और इसको सभी के साथ में शेयर करने के लिए मैं बहुत आभारी हूं। चलिए इस पल का जश्न मनाते हैं और एक साथ इस दुनिया में कदम रखते हैं।

रवि दुबे ने मॉडलिंग से की थी शुरुआत

अगर हम रवि दुबे के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 23 दिसंबर 1983 में यूपी के गोरखपुर में हुआ। लेकिन उन्होंने अपना बचपन दिल्ली में बिताया। मुंबई से टेलीकॉम इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। कॉलेज के साथ-साथ मॉडलिंग भी करने लगे और कई विज्ञापन के उनको ऑफर आने लगे।

टीवी से की थी शुरुवात

बाद में रवि दुबे ने साल 2006 में एक्टिंग करियर की शुरुआत करते हुए डीडी नेशनल के शो ‘स्त्री तेरी कहानी’ में कदम रखा। लगातार फिर वह आगे बढ़ते चले गए और उन्होंने अपने करियर में सास बिना ससुराल और यहां के हम सिकंदर जैसे शोज में काम किया। लेकिन साल 2014 में उनको लोकप्रियता जमाई राजा शो से मिली।

Read More About Entertainment News

रियलिटी शोज मे भी आ चुके हैं नजर

इसके अलावा रवि दुबे को कई रियलिटी शोज में भी देखा जा चुका है। कॉमेडी सर्कस से लेकर नच बलिये सीजन 5 में भी उनको देखा जा चुका है। इसके अलावा वह कई शोज होस्ट कर चुके हैं। जिसमें फैशन का जलवा और सबसे स्मार्ट कौन जैसे शोज शामिल है। वह एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर से भी बन चुके हैं।

रवि दुबे की निजी जिंदगी

अगर रवि दुबे की निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ में शादी की। बाद में साल 2019 में उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया। जिसका नाम Dreamiyata Entertainment है। इस प्रोडक्शन हाउस में अभी तक पंजाबी फिल्मों से लेकर कई म्यूजिक एल्बम और गाने बन चुके हैं। सरगुन मेहता पंजाबी फिल्मों में काफी ज्यादा फेमस है और टीवी शोज में भी काम कर चुकी है।

मेरा नाम मनीष स्वामी है। मैं पिछले 3 साल से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूं। एजुकेशन से लेकर एंटरटेनमेंट और बिजनेस पर मेरी अच्छी पकड़ है। मैं कोशिश करता हूं कि मेरे द्वारा लिखे गए जो भी आर्टिकल है वो लोगों को पसंद आए और पूरी जानकारी भी लोगों तक पहुंचे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment