Samridhii Shukla: समृद्धि शुक्ला एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह एक जानी-मानी वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी है। अभी के वक्त में वह सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काफी नाम कमा चुकी है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उनके बारे में हर एक छोटी से बड़ी जानकारी देने वाले हैं।

समृद्धि शुक्ला का जन्म (Samridhii Shukla Birth)
हम शुरुआत करते हैं समृद्धि शुक्ला के जन्म से तो आपको बता दें कि 14 नवंबर 1995 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में उनका जन्म हुआ था। वो अभी के समय में टीवी की एक जाने-माने एक्ट्रेस बन चुकी है। पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा पोद्दार का किरदार निभा कर वह काफी लोकप्रिय हुई।
लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि समृद्धि शुक्ला मशहूर कार्टून शो डोरेमोन में डोरेमोन की आवाज देने के लिए भी काफी ज्यादा जानी जाती है। उन्होंने सावी की सवारी नाम के एक सीरियल में सावी गोयल डालमिया का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह कई फिल्मों और टीवी शोज में भी अपनी आवाज दे चुकी है। जिसमें लिटिल सिंघम से लेकर गोलमाल जूनियर और द पावर गर्ल्स भी शामिल है।

समृद्धि शुक्ला का परिवार (Samridhii Shukla Family)
अगर हम बात करें समृद्धि शुक्ला के परिवार की तो आपको बता दें कि उनके पिता का नाम पवन शुक्ला है जो एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट है। समृद्धि की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम आरोही शुक्ला है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि उनके पिता ऑल इंडिया रेडियो में भी काम कर चुके हैं। समृद्धि के दादा-दादी स्वतंत्रता सेनानी हुआ करते थे। लेकिन बाद में वो क्रमशः एक एक्ट्रेस और एक सर्जन बने।
Read More: Tamannaah Bhatia: 15 की उम्र में शुरु की एक्टिंग, एक आइटम सॉन्ग से रातों-रात छाई ये एक्ट्रेस

समृद्धि शुक्ला की पढ़ाई (Samridhii Shukla Education)
यह तो हम सब ने देखा है की समृद्धि शुक्ला अपनी एक्टिंग में काफी माहिर है। लेकिन अगर उनकी पढ़ाई की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने ग्रेजुएशन की हुई है। उन्होंने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई उत्तर प्रदेश से ही पूरी की। हालांकि वह आज भी जब उनका वक्त मिलता है तो किताबें पढ़ना पसंद करती हैं।

समृद्धि शुक्ला का स्ट्रगल (Samridhii Shukla Struggle)
समृद्धि शुक्ला अभी के वक्त में टीवी की एक पापुलर एक्ट्रेस बन चुकी है। लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट से की थी। एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट होकर अभिनेत्री तक का सफर तय करना इतना आसान नहीं होता है। यहां हम आपको उनके पूरे संघर्ष के बारे में बता रहे हैं।
- जानकारी के लिए आपको बता दें कि समृद्धि शुक्ला का जन्म 14 नवंबर 1995 में कानपुर में हुआ। वह शुरू से ही एक्टिंग और डांसिंग में काफी ज्यादा दिलचस्पी रखती थी। इसके अलावा वह अपने पिता के साथ में स्टूडियो जाया करती थी जो खुद भी एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट हुआ करते थे। यहीं से उनको वॉइस ओवर डबिंग में काफी ज्यादा इंटरेस्ट आने लगा।
- इसके बाद में साल 2005 में ही और समृद्धि शुक्ला ने वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। जब वह सिर्फ 10 साल की होगी। दरअसल उन्होंने साइन बाबा जैसे कई सारे टीवी शोज में डबिंग की थी।
- इसके अलावा समृद्धि शुक्ला कई सारे कार्टून और एनीमेटेड शोज में भी अपनी आवाज दे चुकी है। हालांकि मशहूर कार्टून शो डोरेमोन में मुख्य रोल डोरेमोन की आवाज के लिए उनको जाना जाता है।
- लिटिल सिंघम और गोलमाल जूनियर जैसे टीवी शोज में भी समृद्धि शुक्ला ने अपनी आवाज दी है। वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर वह खुद को स्थापित कर चुकी है।
- लेकिन साल 2022 में उनको एक अभिनेत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला। दरअसल कलर्स टीवी के शो सावी की सवारी से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर लिया। इस शो में वह एक ऑटो चलाने वाली महिला सावी गोयल डालमिया का रोल निभाती हुई नजर आई थी।
- समृद्धि शुक्ला एक कन्नड़ फिल्म ताजमहल 2 में भी काम कर चुकी है।
- लेकिन समृद्धि शुक्ला को एक अभिनेत्री के तौर पर साल 2023 में सबसे लंबे चलने वाले पॉपुलर शो यह रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा शर्मा का लीड किरदार निभा कर मिला। यह शो अभिनेत्री के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

समृद्धि शुक्ला का करियर (Samridhii Shukla Career)
अगर हम समृद्धि शुक्ला के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि बहुत ही छोटी सी उम्र में साल 2005 में उन्होंने एक वॉइस ओवर कलाकार के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। अभी तक वह कई सारे एनीमेटेड शोस और फिल्मों में भी अपनी आवाज दे चुकी है। एक्टिंग के तौर पर उन्होंने साल 2022 में अपने करियर की शुरुआत की। यहां हम आपको उनके करियर के सभी प्रोजेक्ट के बारे में बता रहे हैं।
समृद्धि शुक्ला ने सबसे पहले वॉइस ओवर कलाकार के तौर पर ही अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2005 में साईं बाबा के लिए उन्होंने डबिंग की। साल 2005 में ही डोरेमोन की आवाज के लिए भी उनको काफी पसंद किया गया।
इसके बाद समृद्धि शुक्ला ने 2016-2019 तक द पावरपफ गर्ल्स को आवाज़ दी। 2016 से अभी तक वह स्ट्रेंजर थिंग्स के लिए आवाज दे रही है। 2016 में ज़ूटोपिया में डबिंग की। 2017 में उन्होंने 13 रीज़न्स व्हाई को आवाज़ दी।
इसके बाद समृद्धि शुक्ला ने 2018 में बम्बलबी के लिए डबिंग की थी। 2020 में गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के लिए और 2021 में शैंग-ची के लिए भी वह आवाज दे चुकी है।
इसके बाद समृद्धि शुक्ला का अभिनेत्री बनने का सफर चालू हुआ। कलर्स टीवी के शो साल 2022 में उनको सावी की सवारी शो में देखा गया जिसमें वह मुख्य किरदार में थी। 2022 में कन्नड़ फिल्म ताज महल 2 में भी वह नजर आ चुकी है। 2023 में यह रिश्ता क्या कहलाता है में लीड किरदार निभाकर उनको लोकप्रियता हासिल हुई।

समृद्धि शुक्ला की लव लाइफ (Samridhii Shukla Love Life)
वैसे तो समृद्धि शुक्ला की डेटिंग लाइफ के बारे में कोई खास जानकारी कहीं पर भी उपलब्ध नहीं है क्योंकि वह इन सब बातों को पब्लिक में नहीं बताती है। लेकिन सावी की सवारी शिव के दौरान फरमान हैदर के साथ में उनके रिलेशनशिप की अफवाह उड़ी थी।
फरमान की पहली गर्लफ्रेंड जूही सिंह बाजवा ने यह भी आरोप लगाया था की समृद्धि की वजह से ही उनका ब्रेकअप हुआ। लेकिन कभी भी ना तो समृद्धि ने और ना ही फरमान ने इन अफवाहों की कोई पुष्टि की थी। दोनों ही वह हमेशा से एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं।
Read More: How To Start Petha Making Business? | पेठा बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें?

समृद्धि शुक्ला से जुड़े विवाद (Samridhii Shukla Controversies)
अगर हम समृद्धि शुक्ला से जुड़े हुए विवादों के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वैसे तो उनके बारे में कोई खास विवाद नहीं है। लेकिन उनके को-एक्टर फरमान हैदर के साथ में उनके रिलेशनशिप को लेकर काफी विवाद हुआ था।
दरअसल समृद्धि शुक्ला और फरमान हैदर दोनों ही टीवी शो सावी की सवारी में साथ में नजर आए थे। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। लेकिन बाद में फरमान की पहली गर्लफ्रेंड जूही ने समृद्धि पर फरमान के साथ ब्रेकअप होने के आरोप लगाए थे।
लेकिन इन आरोपों को फरमान और समृद्धि दोनों ने ही स्वीकार नहीं किया। फरमान खुद एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनके और जूही के ब्रेकअप की वजह समृद्धि बिल्कुल भी नहीं थी। किसी भी रिश्ते में कोई भी तीसरा इंसान नहीं आ सकता है। उन्होंने समृद्धि को अपनी सिर्फ दोस्त बताया था।
समृद्धि ने खुद भी इस मुद्दे पर बात की थी और कहा था कि उन्हें इन सब बातों से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि यह सब शोबिज में चलता रहता है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि कोई भी रिश्ता तभी टूटेगा जब दोनों के बीच में कोई दिक्कत होगी। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से कोई रिश्ता नहीं टूटा।
इसके अलावा समृद्धि शुक्ला के नाम एक और विवाद है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को पहले मुख्य किरदार में देखा गया था। लेकिन बाद में दोनों को रातों-रात शो से बाहर कर दिया गया। इस पर समृद्धि ने अपनी राय रखी थी।
समृद्धि ने यह भी कहा था कि जब उनको यह खबर पता चले कि नए कलाकार आने वाले हैं तो उनको कोई खास खुशी नहीं हुई थी। शहजादा और प्रतीक्षा के साथ में उन्होंने अपनी दोस्ती को भी याद किया था। नई स्टार कास्ट के साथ वह काम करने में थोड़ी झिझक रही थी।
हालांकि बाद में रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी जैसे नए कलाकारों के साथ में वह काम करके काफी खुश थी। खुद समृद्धि शुक्ला ने दोनों के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया था और बताया था कि दोनों के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी बन गई है।

समृद्धि शुक्ला की फीस और नेटवर्थ (Samridhii Shukla Fees & Net Worth)
यहां हम आपको समृद्धि शुक्ला की कमाई और नेटवर्थ के बारे में बताने वाले हैं। वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर और साथ में एक एक्ट्रेस के तौर पर अच्छी खासी कमाई करती है।
कुछ खबरों के अनुसार ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा का किरदार निभाने के लिए वह एक एपिसोड के तकरीबन 40-45 हज़ार रुपए तक ले लेती है।
हालांकि अगर हम समृद्धि शुक्ला की नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार वह तकरीबन 60 लाख रुपए तक की नेटवर्थ की मालकिन है। हालांकि कुछ ऐसी भी रिपोर्ट्स है जिसमें दावा किया गया है कि उनकी नेटवर्थ ₹1 से ₹1.5 करोड़ की बीच की है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि समृद्धि शुक्ला वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी है और इसीलिए और वह वहां से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। लेकिन इसके साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी वह जमकर कमाई करती हुई नजर आती है।

समृद्धि शुक्ला की लग्जरियस चीजें (Samridhii Shukla Luxurious Things)
आपने अक्सर देखा होगा कि फिल्मी सितारों के पास में काफी सारी लग्जरी चीज़ें होती हैं। तो शायद आपको भी ऐसा लगता होगा वही समृद्धि शुक्ला के पास में भी काफी महंगी और लग्जरियस चीजें जरूर होगी।
लेकिन आपको बता दें कि इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है की समृद्धि शुक्ला के पास में कौन सी महंगी चीज है या कौन सी नहीं है। लेकिन कुछ खबरों के अनुसार उनके पास में एक महंगी गाड़ी और एक आईफोन 10 है। हालांकि अभी के वक्त में वह यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से अच्छी खासी कमाई कर रही है।

समृद्धि शुक्ला का इंस्टाग्राम (Samridhii Shukla Instagram)
अगर समृद्धि शुक्ला के इंस्टाग्राम की बात करें तो आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव नजर आती है। सेल्स के साथ में वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी देखी जाती है। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख 26 हज़ार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। लगातार इसकी संख्या बढ़ती जा रही है और वह फैंस के बीच में छा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
समृद्धि शुक्ला कौन है और वह क्यों फेमस है?
समृद्धि शुक्ला एक मशहूर एक्ट्रेस और वॉइस ओवर आर्टिस्ट है। वह हिंदी टीवी से काफी मशहूर हुई। ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अभिरा शर्मा का किरदार निभाने के लिए उनको जाना जाता है।
समृद्धि शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत कब और कैसे की?
समृद्धि शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में 2005 में की। वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और 2022 में कलर्स टीवी के शो सावी की सवारी से एक्टिंग डेब्यू किया।
क्या समृद्धि शुक्ला की शादी हो चुकी है?
नहीं, अभी तक समृद्धि शुक्ला की शादी नहीं हुई है और उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में भी कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
समृद्धि शुक्ला ने किन-किन सीरियलों में काम किया है?
समृद्धि शुक्ला ने साल 2022 में टीवी शो सावी की सवारी में काम किया। फिर साल 2023 में यह रिश्ता क्या कहलाता है में लीड किरदार में आई और अभी तक वही किरदार निभा रही है।
समृद्धि शुक्ला की नेटवर्थ कितनी है और वह कैसे कमाई करती हैं?
कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि समृद्धि की नेटवर्थ ₹1 से ₹1.5 करोड़ की है। वह मुख्य तौर पर टीवी शोज में एक्टिंग और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर डबिंग करके कमाती हैं।