Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। अक्सर वह अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर लोगों के बीच में छाई रहती है। आज हम आपको उनके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं और इस आर्टिकल में उनके जन्म से लेकर उनकी उम्र और उनके करियर से लेकर उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताया जाएगा।

श्वेता तिवारी का जन्म (Shweta Tiwari Birth)
अगर हम श्वेता तिवारी के जन्म की बात करें तो आपको बता दें कि वह 4 अक्टूबर 1980 में उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ में जन्मी थी। अभी के वक्त में उनकी उम्र तकरीबन 44 साल की है। उनके दो बच्चे भी हैं एक बेटा है एक बेटी है जिसका नाम पलक तिवारी है जो अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भी बन चुकी है।

श्वेता तिवारी का परिवार (Shweta Tiwari Family)
अब हम बात करते हैं श्वेता तिवारी के परिवार की। सबसे पहले हम उनके माता-पिता और भाई के बारे में बात करते हैं। उनके पिता का नाम अशोक कुमार तिवारी है। मां का नाम निर्मला तिवारी है। उनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम निदान तिवारी है।
श्वेता तिवारी अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रही है और उनकी दो शादियां भी हुई है जो दोनों ही टिक नहीं पाई। मेरी शादी उनकी राजा चौधरी के साथ में हुई थी जिनसे उनको एक बेटी है जिसका नाम पलक तिवारी है। दूसरी बार एक्ट्रेस ने अभिनव कोहली के साथ में शादी की थी जिनसे उनको एक बेटा रियांश कोहली हुआ।

श्वेता तिवारी की पढ़ाई (Shweta Tiwari Education)
अब बात करते हैं कि आखिरकार टीवी ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कितनी पढ़ाई की हुई है। श्वेता तिवारी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के St. Isabel’s High School, Mazagaon से पूरी की।
बाद में उन्होंने Burhanis College, Mazagaon, Mumbai से B.Com की डिग्री हासिल की। श्वेता तिवारी की पढ़ाई के बारे में इससे ज्यादा कोई भी जानकारी नहीं मिली है। हालांकि वह कॉलेज और स्कूल के समय पर एक उच्च स्तर की छात्रा जरूर रह चुकी है।

श्वेता तिवारी का संघर्ष (Shweta Tiwari Struggle)
अब हम बात करते हैं कि श्वेता तिवारी ने अपने करियर में क्या-क्या संघर्ष किए हैं। बता दे कि वह बचपन में बहुत ही साधारण तरीके से अपना जीवन व्यतीत करती थी। सिर्फ 12 साल की उम्र में ही उन्होंने एक ट्रैवल एजेंसी ज्वाइन कर ली थी और यहां पर उन्हें हर महीने ₹500 सैलरी के तौर पर मिलते थे।
घर वालों की आर्थिक तौर पर सहायता करने के लिए श्वेता तिवारी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही काम करने लग गई थी। बाद में उनका पूरा परिवार मुंबई आ गया। जहान वो चॉल में रहे। यहां पर वह अपने माता-पिता और छोटे से भाई के साथ में रहती थी। मुंबई आकर उन्होंने सेंट इज़ाबेल हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। बाद में बुर्हानिस कॉलेज से B.Com की डिग्री ली।
शुरू से ही श्वेता तिवारी एक्ट्रेस बनना चाहती थी और इसी के चलते उन्होंने डीडी नेशनल के शो ‘कलीरीन’ से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन उनका टीवी इंडस्ट्री में असल पहचान सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा के किरदार से मिली। कैटरीना के तौर पर वह घर-घर में पहचानी जाने लगी थी।
इस शो के बाद में देखते ही देखते और श्वेता तिवारी अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल करने लगी। लेकिन एक तरफ तो वह करियर में इतना बेहतरीन कर रही थी कि उनका खूब लोकप्रियता के साथ-साथ सराहना भी मिली। लेकिन दूसरी तरफ अपने निजी जीवन में उन्होंने काफी संघर्षों का सामना किया।
दरअसल आपको बता दें कि अपने परिवार के खिलाफ जाकर श्वेता तिवारी ने 1998 में एक्टर राजा चौधरी के साथ में शादी की। लेकिन बाद में यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया और एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

जब श्वेता तिवारी इस रिश्ते को जेल नहीं पाई तो साल 2007 में उन्होंने राजा चौधरी के खिलाफ तलाक की अर्जी डाल दिया और 2012 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी को अपने पास ही रखा और अकेले ही परवरिश की। यहां तक कि इसी के चलते हैं उनके फ्लैट भी चला गया था और इसके बावजूद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
श्वेता तिवारी को साल 2010 में सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 में देखा गया, जिसकी वह विनर भी बनी। बिग बॉस की वह पहली महिला विजेता बनी।
Read more: टीवी से बनाई पहचान अब लक्ष्मण बनकर रामायण में धमाल मचाएगा ये एक्टर, जानें कौन हैं Ravi Dubey?
बाद में एक बार फिर से श्वेता तिवारी की जीवन में एक शख्स आया। एक्ट्रेस को उम्मीद थी कि एक बार फिर से उनके जीवन में खुशियां आएंगी। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दरअसल साल 2013 में उन्होंने एक्टर अभिनव कोहली के साथ में दूसरी शादी की। लेकिन 2019 में उन्होंने अभिनव पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। दोनों का तलाक हो गया और अभिनव से उनका एक बेटा भी है जिसका नाम रेयांश है। एक्ट्रेस में दोनों ही बच्चों की अकेले परवरिश की।
इन सब मुश्किलों का सामना करते हुए श्वेता तिवारी ने खुद को भी बहुत बखूबी संभाला है। एक बार फिर से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में वापसी की और कई सारे हिट शोज में भी काम किया। 40 की उम्र हो जाने के बावजूद भी उन्होंने 10 किलो वजन कम कर हर किसी को इंप्रेस कर दिया। वह अपनी खूबसूरती और जबरदस्त फिटनेस के लिए काफी जानी जाती है।

श्वेता तिवारी का करियर (Shweta Tiwari Career)
अब हम शुरू से देखते हैं कि श्वेता तिवारी ने किस तरीके से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 1998 में दूरदर्शन के टीवी शो कलीरेन से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस सीरियल में उनको एक छोटी सी भूमिका में देखा गया था। बाद में उनको कहीं किसी रोज शो में देखा गया और असल पहचान उनको साल 2001 में पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की से मिली। इस शो में वह प्रेरणा के किरदार में नजर आई थी और यह शो तकरीबन 8 साल तक चला।
अगर हम श्वेता तिवारी के फिल्मी करियर की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2004 में हिंदी फिल्म मदहोशी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनको ऐसे फिल्म में मुख्य भूमिका में देखा गया था। साल 2004 में ही उनको आबरा का डाबरा जैसी फंतासी फिल्म में अभी देखा जा चुका है।
हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद श्वेता तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2008 से भोजपुरी में उन्होंने काम करना शुरू किया और उनको हमार सैयां हिंदुस्तानी, कब अइबू अंगनवा हमार, ए भौजी के सिस्टर, जैसी फिल्मों में देखा गया।
इसके बाद में साल 2009 में श्वेता तिवारी को पंजाबी फिल्म अपनी बोली अपना देस में देखा गया। 2010 में हिंदी कॉमेडी फिल्म बिन्नी और बबलू में भी उनको देखा जा चुका है। 2011 में बिन बुलाए बाराती में वह काम कर चुकी है। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो श्वेता तिवारी कई सारी भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

श्वेता तिवारी के विवाद (Shweta Tiwari Controversies)
फिल्म जगत हो या टीवी इंडस्ट्री हर जगह पर सितारों से जुड़े हुए कई विवाद देखने को मिलते हैं। श्वेता तिवारी से जुड़े हुए विवादों के बारे में बता रहे हैं। दरअसल वह ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से विवादों में रही है। उन्होंने कुछ ऐसे बयान दे दिए हैं जिसके चलते वह खूब चर्चा में आई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की दो शादियां हुई और दोनों ही असफल साबित हुई। दोनों ही पतियों पर उन्होंने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।
श्वेता तिवारी ने पहले पति राजा चौधरी से 1998 में शादी की थी और 2007 में तलाक हुआ। एक्ट्रेस ने राजा चौधरी पर शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ राजा ने भी श्वेता पर धोखा देने के आरोप लगाए थे।
हालांकि पहली शादी टूट जाने के तुरंत बाद साल 2013 में श्वेता तिवारी ने एक्टर अभिनव कोहली के साथ में शादी कर ली। यह शादी भी साल 2019 में टूट गई थी और अभिनव पर भी एक्ट्रेस ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। अभिनव कोहली भी श्वेता तिवारी पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। एक्ट्रेस पर अभिनव ने आरोप लगाया था कि उन्होंने बेटे का फर्जी साइन करवा कर वीजा बनवाया। लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
निजी जिंदगी से हटकर और श्वेता तिवारी कई बार अपने प्रोफेशनल लाइफ की वजह से भी विवादों में आ चुकी हैं। दरअसल 2022 के दौरान श्वेता तिवारी को एक वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए भोपाल में देखा गया था। यहां पर एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कह दिया था कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।
श्वेता तिवारी के इस मजाक का खामियाजा उनको भुगतना पड़ा और उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया। सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब आलोचना की गई थी। यहां तक की मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा मामले की जांच के आदेश भी दिए जा चुके थे और बाद में एक्ट्रेस के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई थी। लेकिन जब मामला बढ़ता हुआ दिख तो उन्होंने और सभी से माफी मांग ली थी।

श्वेता तिवारी की लव लाइफ (Shweta Tiwari Love Life)
श्वेता तिवारी अपनी लव लाइफ की वजह से काफी ज्यादा विवादों में भी रह चुकी है और चर्चा में आ चुकी है। दो बार उनकी शादी हुई और दोनों बार ही तलाक हो गया। पहली शादी हुई राजा चौधरी के साथ तो दूसरी शादी हुई अभिनव कोहली के साथ। आज हम आपको श्वेता तिवारी की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं कि आखिरकार राजा और अभिनव दोनों के साथ में उनका प्यार कैसे उमड़ा।
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात टीवी इंडस्ट्री के दौरान हुई। तब ऐक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत कर रही थी और उनकी उम्र तकरीबन सिर्फ 18 साल की थी। 1998 में दोनों की शादी हो गई और यह शादी परिवार के खिलाफ जाकर हुई थी।
9 साल तक दोनों का रिश्ता चला और 2007 में श्वेता तिवारी ने राजा पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगा दिए थे। हालांकि बाद में राजा ने भी श्वेता पर बेवफाई के आरोप लगाए थे। खबर के अनुसार राजा ने कहा था कि श्वेता का अफेयर उनके को एक्टर सीजेन खान के साथ में चल रहा था और इसी के चलते दोनों के बीच में दरार आने लगी थी।
अब हम बात करते हैं अभिनव कोहली और श्वेता तिवारी की लव स्टोरी की। जब श्वेता तिवारी की शादी राजा के साथ में टूट गई थी तो उसके बाद वह अभिनव कोहली के प्यार में पड़ गई। दोनों ने तकरीबन 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 2013 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों के झगड़ों की खबर भी आने लगी थी और 2019 में दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगा दिए।
दरअसल, श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली पर 2019 में घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे और एक्ट्रेस का यह भी कहना था कि उनकी बेटी पलक तिवारी के साथ अभिनव दुर्व्यवहार करते हैं। अभिनव ने भी श्वेता तिवारी पर बेटे रेयांश को उनसे दूर रखने के आरोप लगा दिए थे।

श्वेता तिवारी की फीस और नेट वर्थ (Shweta Tiwari Fees & Net Worth)
श्वेता तिवारी अभी के वक्त में टीवी की एक सफल और लोकप्रिय अभिनेत्री बन चुकी है। यहां तक कि उनकी कमाई भी काफी जबरदस्त है। बता दे कि वह एक सीरियल के एपिसोड के लिए या फिर एक फिल्म के लिए तगड़ी और मोटी फीस लेती है।
कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि श्वेता तिवारी अपने एक टीवी एपिसोड के लिए ₹3 लाख तक का चार्ज ले लेती है। जब वह कसौटी जिंदगी की सीरियल में काम कर रही थी तो वह एक दिन का ₹2 लाख तक चार्ज लेती थी।
लेकिन अगर हम श्वेता तिवारी की नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि वह तकरीबन 81 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। उनका टीवी के सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में गिना जाता है। वह साल में तकरीबन 10 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करती है। साथ ही महीने का 60 लाख से ज्यादा की कमाई उनकी बताई जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
श्वेता तिवारी के पहले पति कौन है?
श्वेता तिवारी दो बार शादी कर चुकी है। उनकी पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई और दूसरी अभिनव कोहली के साथ में हुई थी। दोनों बार ही उनका तलाक हो गया।
क्या श्वेता तिवारी के बच्चे हैं?
हां, श्वेता तिवारी के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। उनकी बेटी पलक तिवारी उनके पहले पति राजा चौधरी से हुई थी। वही दूसरे पति अभिनव कोहली से उनको एक बेटा रेयांश हुआ था।
साल 2022 में श्वेता तिवारी किस विवाद में आ गई थी?
साल 2022 में श्वेता तिवारी ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बयान दे दिया था जिसके चलते वह विवादों में आ गई थी। उन्होंने मजाक में कह दिया था कि मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। इसी के चलते उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया और बाद में एक माफी नामा जारी करते हुए उन्होंने अपनी बात को साफ किया कि उनके इस बयान को गलत समझा गया था।
श्वेता तिवारी एक एपिसोड के लिए कितना चार्ज करती हैं?
मीडिया खबरों के अनुसार श्वेता तिवारी टीवी शोज में एक एपिसोड के लिए 3 लाख तक का चार्ज ले लेती है।
श्वेता तिवारी की कुल संपत्ति कितनी है?
कुछ मीडिया खबरों की माने तो श्वेता तिवारी तकरीबन 81 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। टीवी शोज के अलावा वह रियलिटी शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती है।